{"_id":"663beb258c32016c9c0e79a5","slug":"mp-files-case-against-viral-video-of-caste-comments-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-111475-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जातिगत टिप्पणियों के वायरल वीडियो को लेकर सांसद ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जातिगत टिप्पणियों के वायरल वीडियो को लेकर सांसद ने दर्ज कराया मुकदमा
Thu, 09 May 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 09 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
जातिगत टिप्पणियों के वायरल वीडियो को लेकर सांसद ने दर्ज कराया मुकदमा
सांसद की वेब सीरीज के नाम से जारी हो रहे वीडियो
संवाज न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अपने खिलाफ लगातार वायरल हो रहे वीडियो के मामले में सांसद व कौशाम्बी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के सब्र का बांध टूट गया। बुधवार को उन्होंने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर देकर वीडियो के जरिए अपनी राजनैतिक छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मानहानि, साजिश रचने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पखवाड़े भर से विनोद सोनकर के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में विनोद सोनकर एवं कुछ अज्ञात (चेहरा न दिखने वाले) व्यक्तियों से जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर बातचीत दिख रही है। किसी में जाति विशेष पर टिप्पणी सामने आ रही है। सोशल मीडिया में इन वीडियो को सांसद की वेब सीरीज का नाम देकर प्रतिदिन प्रसारित किया जा रहा है।
वीडियो के चलते भाजपा प्रत्याशी को राजनैतिक व सामाजिक रूप से कई स्थान पर सभाओं में विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने बुधवार को एसपी बृजेश श्रीवास्तव से मिलकर कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि कुछ लोग राजनीतिक विरोधियों से मिल रोजाना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाल संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सांसद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 500, 120बी व 66 डी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द प्रकरण की जांच कर आरोप के घेरे में आने वालों को जेल भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इसे न लगाएं
भाजपा ने तीसरी बार बनाया है उम्मीदवार
मंझनपर। भाजपा सांसद विनोद सोनकर दो बार से लगातार कौशाम्बी सीट से सांसद हैं। भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार टिकट दिया है। इसके अलावा वह सभापति आचार समित में सदस्य हैं। स्थाई समिति पेट्रोलिएम गैस के सदस्य हैं। परामर्शदात्री समि्त सूक्ष्य, लघु व उद्यम के सदस्य हैं। सांसद का कहना है कि पुराने वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। हालांकि सांसद ने मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत में बताया था कि वह चार जून के बाद मुकदमा दर्ज कराएंगे। इसके बाद अचानक सांसद ने आठ अप्रैल को ही मुकदमा दर्ज कराना पड़ गया।