फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother child die during deliver accused of murder In Kaushambi

KAUHAMBI : प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हत्या का आरोप, दो लोगों के खिलाफ तहरीर

Thu, 24 Nov 2022 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 05:14 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव में बुधवार की रात प्रसव के दौरान एक जच्चा - बच्चा की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।

विज्ञापन
Mother child die during deliver accused of murder In Kaushambi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव में बुधवार की रात प्रसव के दौरान एक जच्चा - बच्चा की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर निवासी सुजीत कुमार पुत्र सुरेंद्र वर्मा आभूषण व्यवसाई हैं।  उनकी 22 वर्षीय पत्नी संजना को बुधवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर आनन-फानन में झलवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान रात करीब आठ बजे प्रसूता की हालत गंभीर होने लगी। जिसके बाद परिजन उसे सिविल लाइंस के एक निजी अस्पताल ले गए जहां, प्रसूता और उसके नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन



इसको लेकर परिवार में कोहराम सा मच गया। घटना की जानकारी पाकर तिलहापुर मोड़ बाजार से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन करते हुए कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed