{"_id":"5cab9cf3bdec22140a1764f2","slug":"mother-and-son-cracked-5-50-lakhs-in-the-name-of-selling-the-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि बेचने के नाम पर मां-बेटे ने 5.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि बेचने के नाम पर मां-बेटे ने 5.50 लाख ठगे
Tue, 09 Apr 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव में रहने वाले एक युवक से जालसाज मां-बेटे ने भूमि बेचने के नाम पर करीब 5.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जमीन का बैनामा नहीं किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
समदा निवासी अमित कुमार साहू पुत्र कुंदनलाल ने बताया कि कोखराज इलाके के बसेढ़ी में रहने वाले सिद्धार्थ ने उससे करीब 10 लाख रुपये में अपनी जमीन का सौदा किया था। इसमें उसकी मां उर्मिला भी शामिल थी। पीड़ित के मुताबिक मां-बेटे ने 5.50 लाख रुपये पहले ही ले लिए थे। 28 मार्च 2019 को रजिस्ट्री करने की बात तय हुई थी। आरोप है कि मां-बेटे सदर तहसील तक गए। इसके बाद बिना बैनामा करे ही चले गए। बाद में जमीन का बैनामा करने के लिए कहने पर उन्होंने जान से मार डालने की धमकी भी दी। इससे परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले शिकायत एसपी से कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।