{"_id":"69518ec4684d13ddac0711ce","slug":"mother-and-child-died-during-operation-notice-pasted-on-hospital-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-134274-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल पर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल पर नोटिस चस्पा
Mon, 29 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता मंगीता की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। स्रोत : सोशल मीडिया
मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ मौके से भाग निकला। इस दौरान अस्पताल में ताला बंद करवाते हुए नोटिस चस्पा किया गया।
सौरई खुर्द निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब सात बजे पेट दर्द की शिकायत पर अपनी पत्नी मंगीता देवी (25) को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव का समय हो चुका है और सिजेरियन ऑपरेशन करना पड़ेगा, जिसके लिए 30 हजार रुपये खर्च होंगे।
परिजनों का आरोप है कि निर्धारित राशि जमा करने के बाद ऑपरेशन किया गया, लेकिन सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया जा सका, जिससे मंगीता देवी और नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का यह कहना है कि घटना के बाद डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकलकर अस्पताल छोड़कर चले गए, जिससे परिवार को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
मृतका के पति ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सही इलाज मिलता तो उनकी पत्नी और बच्चा बच सकते थे।