फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   miscreants who were running away after stealing the goat, crushed the constable who was chasing them with a Bo

Kaushambi : बकरा चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रहे सिपाही को बोलेरो से रौंदा, अस्पताल ले जाते समय मौत

Mon, 29 Jan 2024 10:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 10:58 AM IST
सार

बेखौफ बदमाशों ने पीछा करने पर सिपाही अवनीश दुबे को रौंद दिया। जिससे सिपाही की मौत हो गई। घटना सरायअकिल थाना क्षेत्र के पटेल चौराहे पर सोमवार की भोर में हुई। 2018 बैच का सिपाही अवनीश दुबे मूलरूप से बलिया का रहने वाला था। 

विज्ञापन
miscreants who were running away after stealing the goat, crushed the constable who was chasing them with a Bo
सिपाही अवनीश दुबे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायअकिल के पटेल चौराहा पर सोमवार भोर में बोलेरो से बकरा चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रहे सिपाही को कुचल दिया। हादसे में सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की मौत की सूचना उसके परिजनों को देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड निवासी अवनीश कुमार दुबे (26) 2018 बैच का सिपाही था। इन दिनों उसकी तैनाती सरायअकिल के तिल्हापुर चौकी में थी।

विज्ञापन







विज्ञापन








निरीक्षक विनीत कुमार सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि के बीच पुरखास गांव के मजरा बजहा के धीरेंद्र सिंह के घर से तीन बकरे चोरी हो गए थे। चोर बोलेरो से बकरे चोरी करने आए थे। चोरी की जानकारी होने पर धीरेंद्र ने डायल 112 पर मामले की जानकारी दी। 112 के सिपाहियों ने मामले से तिल्हापुर चौकी को अवगत कराया। सिपाही अवनीश कुमार दुबे और अभिषेक गुप्ता पुरखास चौराहे पर गश्त पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन










सूचना मिलने के बाद दोनों सिपाहियों ने बोलेरो में बकरे लेकर भाग रहे बदमाशों का बाइक से पीछा किया। सरायअकिल पहुंचने पर बदमाश बोलेरो को करन चौराहे की ओर लेकर भागे, लेकिन करन चौराहे पर पुलिस की बैरिकेडिंग देखकर बदमाश अपना वाहन मोड़कर दोबारा बेनीराम कटरा की ओर भागने लगे। तब तक पीछा कर रहे सिपाही अवनीश और अभिषेक पटेल चौराहे पर पहुंच कर चौराहे पर रखी बैरीकेड को सड़क पर लगाने लगे।

एसआरएन अस्पताल ले जाते समय सिपाही की गई जान

इसी बीच बदमाशों ने बीच सड़क पर सिपाही अवनीश को कुचलते हुए बोलेरो को लेकर बेनीराम कटरा की ओर तेजी से भाग निकले। साथ में मौजूद सिपाही अभिषेक से घटना की जानकारी मिलने पर थाने से अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे और तत्काल गंभीर रूप से घायल अवनीश को संजीवनी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। एआरएन पहुंचने पर डॉक्टरों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
 

घटना के बाद साथी सिपाही अभिषेक गुप्ता ने अज्ञात चालक और वाहन के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में दिए तहरीर में कहा कि उसकी ड्यूटी रात में सिपाही अवनीश कुमार दुबे के साथ लगी थी। रात में अज्ञात बोलेरो ने हत्या की नीयत से अवनीश दुबे को कुचल दिया। बकरे की चोरी की सूचना पर हम लोग वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बोलेरो आती दिखाई दी। अवनीश ने टॉर्च जलाकर वाहन को रुकने का इशारा किया। वाहन रुका नहीं और पटेल चौराहे की ओर भाग निकला। पटेल चौराहे पर पीछा करते हुए अवनीश बोलेरो को टॉर्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने जान बूझकर वाहन को अवनीश के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed