फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   metre readers got no payments on diwali

मीटर रीडरों को दीपावली में भी नहीं मिला मानदेय, प्रदर्शन

Mon, 08 Nov 2021 06:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
metre readers got no payments on diwali
जिले के बिजली विभाग में कार्यदायी संस्था के अधीन होकर काम कर रहे मीटर रीडरों को तीन महीने से पगार नहीं दी जा रही है। उनका परिवार भुखमरी की कगार पर है। दीपावली के त्योहार में भी जिले के विद्युत मीटर रीडरों को मानदेय नहीं मिला है। इसे लेकर नाराज संविदा कर्मियों ने सोमवार को चायल एक्सईएन के दफ्तर में प्रदर्शन किया। पगार दिलाने की मांग करते हुए मीटर रीडरों ने हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के मंडल मंत्री डेविड राजपूत ने बताया कि बिजली विभाग के अफसरों की मेहरबानी के कारण सरकार के अधीन होकर काम कर रही कार्यदायी संस्था ने जिले भर में काम कर रहे दो सौ से अधिक बिजली मीटर रीडरों की तनख्वाह पिछले तीन महीने से रोक रखा है। यहां तक कि दीपावली के त्योहार में भी मीटर रीडरों को उनकी तनख्वाह नहीं दी गई। इससे सभी संविदा कर्मी और उनका परिवार भुखमरी से जूझ रहे हैं। पैसा नहीं मिलने से दीपावली का त्योहार भी फीका रहा। इस बात को लेकर जब विभाग के अफसरों से बात की जाती है तो उन्हें सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिलता है। इससे नाराज मीटर रीडरों ने सोमवार को एक्सईएन दफ्तर में प्रदर्शन करते हुए तनख्वाह दिलाने की मांग किया। संघ के मंडल मंत्री डेविड राजपूत ने चेताया कि तनख्वाह नहीं दी गई तो जिले भर के कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

एक्सईएन दफ्तर चायल में प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों ने बताया कि एक साल पहले कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं देने के आरोप में ब्लैक लिस्टेड हुई कार्यदायी संस्था को अफसरों ने दोबारा आउटसोर्सिंग का टेंडर दे दिया है। संविदा कर्मियों को आशंका है कि कार्यदायी संस्था कहीं उनकी भी तनख्वाह न हजम कर ले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed