{"_id":"5c64615bbdec227386332194","slug":"meter-in-three-hundred-houses-still-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ घरों में लगे मीटर, फिर भी अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ घरों में लगे मीटर, फिर भी अंधेरा
Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। तहसील क्षेत्र में सौभाग्य योजना के तहत घरों में बिजली मीटर तो लगा दिया गया, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया। इससे ग्रामीण अब भी अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को इससे अवगत कराया, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
चायल तहसील के पुरखास गांव को विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल से बिजली आपूर्ति दी जाती है। इस गांव के घरों में बिजली आपूर्ति करने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने पिछले महीने कैंप आयोजित किया था। शिविर में सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन दिया गया था। इस दौरान विभाग ने पुरखास गांव के मजरा हरदुआ के करीब तीन सौ घरों में मीटर भी लगाया था, लेकिन कनेक्शन नहीं किया गया। इससे ग्रामीण अब बिजली आपूर्ति के लिए विभागीय अफसरों का चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को गांव के इंद्रपाल, श्रीनाथ, राम भवन, मोती लाल, झल्लर, रामदास, कल्लू व फूलचंद्र आदि ने उपजिलाधिकारी चायल अनिल चतुर्वेदी और अधीक्षण अभियंता को पत्र देकर समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है।