{"_id":"583346204f1c1b9f71b39bb1","slug":"medical-college-alld","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज ने भेजी 13 डेंगू मरीजों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज ने भेजी 13 डेंगू मरीजों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से जिले में हुई मौतों पर पर्दा डालने वाले स्वास्थ्य महकमे की आंखें खुल गई हैं। मोतीलाल मेडिकल कालेज (इलाहाबाद) ने 13 डेंगू मरीजों की सूची भेजी है। पुष्टि होने के बाद इनकी सूची सीएमओ को दी गई है। सूची मिलने के बाद डेंगू मरीजों के गांवों में फागिंग कराने का निर्देश जारी कर दिया है। इसके लिए बाकायदा रोस्टर भी तय किया गया है।
डेंगू से जिले में अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के रजिस्टर में इन मौतों का कोई जिक्र नहीं है। अधिकारी भी इन मौतों को अब तक नकार रहे थे, लेकिन मोतीलाल मेडिकल कालेज ने डेंगू की चपेट में आए लोगों की सूची भेजी तो जिले में खलबली मच गई। यह सूची माइक्रो बायोलॉजी लैब से भेजी गई। पहली सूची में राजीव कुमार निवासी करैली, मुजम्मिल निवासी सैयदसरांवा, सचिन कुमार निवासी भगवतपुर, सुरेश चंद्र, और रईसा निवासी भरवारी की भेजी गई थी।
इसके अलावा बंधुरी रसूलीपुर गांव को डेंगू से ग्रसित बताया गया था। इसके बाद खुशवंत कुमारी निवासी शाहपुर टिकरी, साइरा बानो निवासी रोही, महंत सिंह निवासी टेरवा तिल्हापुर मोड़, ममता देवी निवासी करनपुर चौराहा, विजय यादव निवासी यादवपुर में डेंगू की पुष्टि रिपोर्ट भेजी गई। इसके अलावा महिला गांव को भी डेंगू से ग्रसित बताया गया है। सूची मिलने के बाद सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि इलाहाबाद से भेजी गई सूची के आधार पर मरीजों के गांव में फागिंग कराई जा रही है। फागिंग के लिए उन्होंने रोस्टर भी तय किया है। रोस्टर के तहत टीम गांव-गांव जाकर फागिंग कर रही है।