{"_id":"5b9ea9a0867a557e824cf9dd","slug":"matter-of-amnipur-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया से छह बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया से छह बच्चे बीमार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
mosquito
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। चरवा क्षेत्र के अमनी गांव में गंदगी से मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। इससे छह बच्चे मलेरिया से पीड़ित हो गए हैं। पीड़ितों का इलाहाबाद के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। विकास खंड मूरतगंज के अमनी गांव में सफाई न होने के कारण चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है। इसके चलते तेजी से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।
गांव की रोशनी (14), अनूपा (7), प्रदीप (7), काजल (5), पूजा (4) और गुन्नू (4) चार दिन से बुखार से पीड़ित है। स्थानीय क्लीनिकों में उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर पीड़ितों को इलाहाबाद के अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक जांच में सभी को मलेरिया पीड़ित पाया गया है। गांव के अमृत लाल, राजेश कुमार और मोहन लाल का कहना है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी से गायब रहने से गंदगी का ढेर लगा हुआ है।
शीतला धाम कड़ा में गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से दवाओं का छिड़काव नहीं कराए जाने पर कड़ा धाम संरक्षक मंडल के अध्यक्ष सप्तमी पंडा खुद आगे आए। शनिवार से वह अपने निजी खर्चे से धाम की गलियों में छिड़काव करा रहे हैं। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया।