फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Martyred soldiers remembered in Doaba

दोआबा में याद किए गए शहीद जवान

Tue, 10 Aug 2021 12:49 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 10 Aug 2021 12:49 AM IST
सार

देश सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त करने वाले जवानों की याद में सोमवार को पुलिस विभाग ने शहीद दिवस मनाया। जिले के 13 स्थानों पर बने शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस ने कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस ने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Martyred soldiers remembered in Doaba

विस्तार

देश सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त करने वाले जवानों की याद में सोमवार को पुलिस विभाग ने शहीद दिवस मनाया। जिले के 13 स्थानों पर बने शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस ने कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस ने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


पिपरी के लालापुर गांव में शहीद हुए सेना के जवान कंचन सिंह यादव और चलौली गांव में शहीद राजू सिंह के स्मारक पर प्रभारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने परिजनों के साथ शहीद दिवस मनाया। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शहीद हुए सेना के जवान सोहन लाल यादव के स्मारक स्थल पर सदर कोतवाल मनीष पांडेय ने कार्यक्रम आयोजित कर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली पुलिस ने मदूकी गांव में शहीद सूर्यबली यादव के स्मारक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसी प्रकार करारी के इशहाकपुर गांव में शहीद रामराज यादव के परिजनों से मुलाकात कर करारी पुलिस ने उन्हें सांत्वना दी। कड़ा के संत मलूक आश्रम द्वार के समीप स्थित कारगिल शहीद गुलाब चंद्र सविता की प्रतिमा पर कड़ाधाम पुलिस व नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान शहीद की पत्नी शांति देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति धुन बजाई गई। इस मौके पर उपनिरीक्षक रामेंद्र पांडेय, श्याम सुंदर यादव, पूजा कुमारी, आशीष यादव सहित नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, वरिष्ठ लिपिक संगम लाल गुप्ता, अभिषेक मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed