{"_id":"62265836447fc963667d0535","slug":"married-woman-missing-in-suspicious-condition-police-picked-up-three-youths-kaushambi-news-ald328423998","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता लापता, तीन युवकों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता लापता, तीन युवकों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव की विवाहिता फरवरी से लापता है। खोजबीन में नाकाम पति ने तीन लोगों के खिलाफ पत्नी को अगवा करने की तहरीर दी। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल, विवाहिता के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
कोतवाली इलाके के एक गांव का व्यक्ति मजदूरी करता है। फरवरी में उसकी पत्नी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी विवाहिता का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने तीन लोगों पर पत्नी को अगवा कर बेचने का आरोप लगाया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन विवाहिता के बारे में वह कुछ नहीं बता सके। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि गायब विवाहिता की लोकेशन उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मिल रही है। सभी आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द विवाहिता को बरामद किया जाएगा।