फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Markets were crowded and shops were bustling on the occasion of Deepotsav

Kaushambi News: दीपोत्सव पर बाजारों में भीड़, दुकानों पर रही चहल-पहल

Mon, 20 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Markets were crowded and shops were bustling on the occasion of Deepotsav
दीपावली की पूर्व संध्या पर मंझनपुर कस्बे में रही चहल-पहल।  संवाद - फोटो : Udhampur news
दीपावली से एक दिन पूर्व नगर सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थित बाजारों में खूब चहल-पहल रही। कपड़े, मिठाई, लाई-चिउड़ा, गट्टा के अलावा झालर, बत्ती, दीये, मोमबत्ती की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सुबह से लेकर देर रात तक लोग खरीदारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

करारी, भरवारी, मंझनपुर, सिराथू, अजुहा, सरायअकिल, मूरतगंज, मनौरी और चरवा आदि बाजारों में दुकानें सामानों से सजी रहीं। इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ ही दो व चारपहिया वाहनों के शोरूम ग्राहकों से पटे रहे। एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन सहित ठंड के दिनों में प्रयोग होने वाले उपकरणों की खरीदारी हुई। धनतेरस के दूसरे दिन भी लोग आभूषण, दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक के सामान व कपड़े आदि की खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

चीनी से बने हाथी, घोड़े और घरिया की रही मांग
दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजारों में लाई-चिउड़ा के साथ ही चीनी से बनी मिठाई हाथी, घोड़ा और गट्टा की मांग रही। दोपहर बाद बाजार में भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। चौराहों पर पुलिसकर्मी सुरक्षा की दृष्टि से भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिकी मिठाई, दुकानों पर दिखी भीड़
छोटी दीपावली पर नगर और ग्रामीण अंचलों में स्थित मिठाई की दुकानों पर रविवार को ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने अपने मनपसंद की मिठाई खरीदी। बाजार में लड्डू, बर्फी के अलावा अधिक दिनों तक चलने वाली मिठाई अधिक मांग रही। बाजार में 360 से 900 रुपये किलो तक की मिठाई की मांग ज्यादा रही।

लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों की खूब हुई बिक्री
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों में भी भीड़ रही। 100 से 700 रुपये तक की मूर्तियां दुकानदारों ने मंगाई थीं। करारी को रजनी देवी ने बताया कि करीब पांच दुकानों के चक्कर लगाए तब जाकर पसंद की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां मिलीं। व्यापारी राधेश्याम ने बताया कि इस बार व्यापार अच्छा हुआ।

दीपावली की पूर्व संध्या पर मंझनपुर कस्बे में रही चहल-पहल।  संवाद

दीपावली की पूर्व संध्या पर मंझनपुर कस्बे में रही चहल-पहल।  संवाद- फोटो : Udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed