फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mama's death going to niece's birthday party, three serious

भांजी की बर्थडे पार्टी में जा रहे मामा की मौत, तीन गंभीर

Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mama's death going to niece's birthday party, three serious
चायल। पिपरी कोतवाली के गौसपुर कटहुला गांव स्थित गैस एजेंसी के पास मंगलवार देर रात बर्थडे पार्टी में जा रहे कार सवार लोग सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए। हादसे में कार सवार एक युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कार में सवार मासूम समेत तीन अन्य लोगों का प्रयागराज के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के चलौली गांव निवासी शुभम सिंह (25) की बहन गांजा गांव में ब्याही है। मंगलवार को शुभम की भांजी का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी प्रयागराज के झलवा में थी। इसे लेकर शुभम पहले कार से गांजा गया वहां से वह झलवा जा रहा था। कार में उसके साथ चलौली निवासी नकुल सिंह, अमित सिंह व छह साल की पीहू थी। कार को शुभम चला रहा था। जैसे ही वह लोग गांजा गांव से निकल कर कटहुला गैस एजेंसी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए।
विज्ञापन

हादसे में शुभम को गंभीर चोटें आईं, जबकि अमित, नकुल और पीहू भी लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह शुभम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुभम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed