फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Make deadly winter , unfazed officer

जानलेवा बना जाड़ा, बेफिक्र हैं अफसर

Mon, 15 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Mon, 15 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
Make deadly winter , unfazed officer
मंझनपुर। भीषण शीतलहर के साथ कौशाम्बी में कड़ाके की ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। इसके साथ ही जाड़ा जानलेवा बना है। इससे गरीबों की मौतों का सिलसिला भी जारी है। फिर भी जिले के अफसर बेफिक्र बने हैं। ठंड से गरीबों को बचाने के लिए जिले में अब तक कंबल नहीं बांटा जा सका है, जबकि कौशाम्बी के 3500 गरीबों को जाड़े से बचाने के लिए शासन की ओर से 13.50 लाख रुपये का बजट करीब महीनेभर पहले ही आवंटित हो चुका है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में ठंड से लोगों को निजात दिलाने के लिए सरकार ने कुल 15 लाख रुपये का बजट अवमुक्त किया है। जिले के मंझनपुर, सिराथू और चायल तहसील के लिए 5-5 लाख रुपये जिला प्रशासन के पास उपलब्ध कराया गया है। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि इस 15 लाख रुपये के बजट में 1.50 लाख से तीनों तहसील के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाना है। वहीं 13.50 लाख रुपये से कंबल वितरित किया जाना है। बता दें कि शनिवार से लगातार जिले में बूंदाबांदी हो रही है। साथ ही तेज बर्फीली हवाएं चलने से मौसम बिगड़ गया है।
विज्ञापन


बूंदाबांदी के साथ चल रही तेज हवाओं से कड़ाके की ठंड ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। दिन के ही तापमान में ही दो दिन के अंतर आठ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट आई है। धूप नहीं निकलने से रविवार को दिन का तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं रात का पारा सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस कड़ाके की ठंड से सबसे ज्यादा गरीबों को परेशानी हो रही है। पर, इन्हें ठंड से निजात दिलाने के लिए अब तक अफसरों द्वारा कोई पहल नहीं की जा सकी है। मंझनपुर समेत जिले के किसी भी स्थान पर अलाव नहीं जलने से जहां दिनभर लोग ठिठुरते रहे। वहीं अब तक एक भी गरीबों को कंबल नहीं मिल सका है। जबकि जिले के 3500 गरीबों को शासन की ओर से मुफ्त कंबल बांटा जाना है।  लोगों का कहना है कि बजट उपलब्ध होने के बाद भी कंबल गरीबों को नहीं बांटा जा रहा है। वहीं तहसील क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों में अलाव के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। मामले में अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय का कहना है कि तीनों तहसीलों को 25-25 हजार रुपये अलाव की व्यवस्था के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंबल खरीद के लिए कार्यदायी संस्था नामित की गई है। जल्द ही गरीबों में कंबलों का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी में धानक्रय केंद्र नवीन मंडीस्थल ओसा में किसानों का धान भीग रहा है। तौल नहीं होने के कारण खुले आसमान के नीचे धान पड़ा है। भीगने के कारण धान बर्बाद हो सकता है। इस बात को लेकर किसान हलाकान हैं। वहीं धान की तौल करने में जिम्मेदारों द्वारा आनाकानी की जा रही है। किसानों ने प्रभारी डीएम से शिकायत की है। डीएम ने डिप्टी आरएमओ को जांच करके धान की तौल कराने का निर्देश दिया है।


 कौशाम्बी में शनिवार की सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। रविवार को भी दिनभर फुहारें गिरती रहीं। इसके कारण जहां लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। वहीं बूंदाबांदी से सड़कों पर फिसलन हो गई है। इसके कारण लोग फिसलकर गिरते रहे। कड़ा के ही शीतलाधाम मंदिर को जाने वाली सड़क के किनारे की नाली पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे कारण जहां दुकान और घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है। बूंदाबांदी से इस सड़क की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed