फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mahashivratri

शिवालयों में दिनभर ‘बोल बम’ गूंजा

Wed, 18 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 18 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को दिनभर शिवालयों में ‘बोल बम’ गूंजता रहा। टेंवा स्थित प्राचीन महेश मंदिर समेत जिले के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक को सुबह से भी भक्तों की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा आदि से चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव की पूजा महत्वपूर्ण होती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक विशेष पुण्यदायी होता है। इस बार महाशिवरात्रि मंगलवार को थी। सुबह से ही सभी शिवालयों में जलाभिषेक को भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी।
विज्ञापन


 टेंवा स्थित प्राचीन महेश मंदिर के अलावा मंझनपुर दुर्गामंदिर स्थित शिवमंदिर के साथ ही बड़ा शिवाला, कसिया स्थित शिवमंदिर, कड़ा में गंगा किनारे बसे कालेश्वर धाम समेत जिले के अन्य छोटे-बड़े शिवमंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, शहद से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बेलपत्र, फूल, अक्षत, भांग, धतूरा, जौ की बाल, आम के बौर, बेर, फल आदि चढ़ाकर शिव की आराधना की। दिनभर मंदिरों में बोल-बम का जयघोष रहा। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की सबसे ज्यादा भीड़ प्राचीन महेश मंदिर में दिखी। जहां कौशाम्बी के अलावा चित्रकूट, फतेहपुर तक से लोग भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए आए थे। वहीं शिवमंदिर परिसर मेला भी लगा।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर मंगलवार को शिवालयों में जलाभिषेक को जहां भारी भीड़ उमड़ी। वहीं कड़ा, कालेश्वर, संदीपनि आदि गंगाघाटों पर स्नानर्थियों की भीड़ भी कम नहीं थी। कड़ा और कालेश्वर धाम में गंगास्नान करके पुण्य कमाने वालों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं माता शीतला के दरबार में भी हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed