{"_id":"b82bbf3912687b1e8976b2704b406701","slug":"magic-reversal-injured-three-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक पलटने से तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक पलटने से तीन युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारा बाजार से सवारियां लेकर आ रही मैजिक सोमवार की सुबह टेन गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। चोटिल सवारियों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे नारा बाजार से सवारियां लेकर मैजिक जिला मुख्यालय मंझनपुर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही मैजिक टेन गांव के समीप पहुंची। अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबने से अंगद (26) पुत्र दयाराम, मोनू (24) पुत्र अमृतलाल और ननकू (28) पुत्र किसनलाल सभी निवासी गंाधीनगर मंझनपुर घायल हो गए। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर गांववाले जुट गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। गांववालों की मदद से घायलों को मैजिक से बाहर निकालकर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों युवकों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया है।