फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   madhupati resigned

जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति ने दिया इस्तीफा

Sat, 06 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 06 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
madhupati resigned
मधुपति - फोटो : amar ujala
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर मची खींचतान में आखिरकार मधुपति ने घुटने टेक दिए। भाजपा का दामन थामने के बाद भी बात नहीं बन पा रही थी। रणनीति फेल होते देख शुक्रवार को उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। शासन से इस्तीफा मंजूर होने के बाद वोटिंग कराई जाएगी। इसमें विलंब हो सकता है। इससे अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली अनामिका सिंह का भी सियासी गणित गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक की जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति के खिलाफ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। 18 सदस्यों का हलफनामा देते हुए उनकी परेड भी कराई गई थी। उनके इस कदम से जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति और उनके पति वाचस्पति की नींद उड़ गई थी। पूर्व विधायक वाचस्पति ने पत्नी की कुर्सी बचाने के लिए भागकर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद भी अनामिका सिंह के सामने कूटनीति नहीं चल पा रही थी।
विज्ञापन


करारा झटका तब लगा जब डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए नौ मई को बैठक की तारीख घोषित कर दी। चर्चा है कि विरोधी सदस्यों पर दाल गलती न देख शुक्रवार को मधुपति ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए देर शाम सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह को अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंप दिया। सीडीओ ने उनका इस्तीफा शासन को भेज दिया है। सीडीओ ने बताया कि  इस्तीफा मंजूर होने के बाद वोटिंग कराई जाएगी। मधुपति के इस्तीफा देने से राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुपति के इस फैसले से अनामिका सिंह को भी जबर्दस्त झटका लगा है। इससे नौ मई को होने वाली अविश्वास प्रस्ताव संबंधी बैठक भी प्रभावित हो सकती है। अगर इस्तीफा मंजूर हो गया तो बैठक नहीं होगी। सीडीओ का कहना है कि इस्तीफा मंजूर होने के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed