फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Machine ready but no doctor Newborn care unit shut for a year

Kaushambi News: मशीन तैयार पर डॉक्टर नहीं... एक साल से बंद है नवजात उपचार इकाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Machine ready but no doctor Newborn care unit shut for a year
सरसंवा सीएचसी में एक वर्ष पहले स्थापित एनबीएसयू में धूल फांक रही हैं मशीनें। फोटो संवाद
नवजात शिशुओं की के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरसंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब एक वर्ष पहले नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई (एनबीएसयू) स्थापित की गई थी। इस इकाई में ऑक्सीजन सपोर्ट, वार्मर समेत सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं, लेकिन शिशु रोग विशेषज्ञ, स्टाफ नर्स और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती नहीं होने से यूनिट बंद पड़ी है। इसका असर तिरहार क्षेत्र की करीब तीन लाख आबादी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में सीएचसी में 3803 संस्थागत प्रसव हुए। इनमें 378 नवजातों में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं सामने आईं, जबकि 35 नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

एनबीएसयू बंद होने के कारण समय से पहले जन्म लेने वाले, कम वजन या सांस लेने में तकलीफ वाले शिशुओं को जिला अस्पताल या प्रयागराज रेफर करना पड़ता है। इससे उपचार में देरी के साथ परिजनों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीण अवधेश कुमार, सुलोचना देवी, राकेश सिंह आदि लोगों का कहना है कि जब भवन और उपकरण पहले से उपलब्ध हैं तो केवल डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती नहीं होने से करोड़ों की सरकारी व्यवस्था बेकार पड़ी है। यदि यूनिट समय पर शुरू हो जाती तो कई नवजातों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकता था।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिले में शिशु रोग विशेषज्ञों की कमी के कारण यूनिट शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने दावा किया कि जुलाई के अंत तक डॉक्टर की तैनाती कर एनबीएसयू का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

सरसंवा सीएचसी में एक वर्ष पहले स्थापित एनबीएसयू में धूल फांक रही हैं मशीनें। फोटो संवाद

सरसंवा सीएचसी में एक वर्ष पहले स्थापित एनबीएसयू में धूल फांक रही हैं मशीनें। फोटो संवाद

सरसंवा सीएचसी में एक वर्ष पहले स्थापित एनबीएसयू में धूल फांक रही हैं मशीनें। फोटो संवाद

सरसंवा सीएचसी में एक वर्ष पहले स्थापित एनबीएसयू में धूल फांक रही हैं मशीनें। फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed