फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lohia raging on the plight of the village secretary

लोहिया गांवों की दुर्दशा पर भड़के सचिव

Fri, 30 Jan 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 30 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Lohia raging on the plight of the village secretary
सिराथू/कड़ा/पइंसा। सीएम के दूत बनकर आए विशेष सचिव कृषि चंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार को तुलसीपुर और अंबाई बुजुर्ग लोहिया गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, शौचालय, सड़क, जलनिकासी, सफाई व्यवस्था और प्राथमिक स्कूल का जायजा लिया। मानक की अनदेखी करके बनाए गए शौचालयों पर उन्होंने डीपीआरओ, बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी की क्लास ली। वहीं स्कूल में शिक्षा की खराब गुणवत्ता पर भी गुस्सा जताया। तुलसीपुर गांव में चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। अफसरों को अधूरे कार्यो को पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


विशेष सचिव कृषि चंद्रपाल सिंह को शासन ने लोहिया गांवों के विकास कार्य की जांच के लिए शुक्रवार को कौशाम्बी भेजा था। सुबह करीब 9.30 बजे कौशाम्बी आए विशेष सचिव कृषि ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में लोहिया गांव चयनित सिराथू ब्लाक के तुलसीपुर का मुआयना किया। पेयजल, शौचालय, सड़क, जलनिकासी, सफाई व्यवस्था और प्राथमिक स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया। मानक की अनदेखी करके बनाए गए शौचालयों पर गुस्सा जताते हुए उन्होंने डीपीआरओ को सभी शौचालयों का निर्माण मानक मुताबिक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


वहीं स्कूल में अध्यापकों से सचिव ने सवाल-जवाब भी किया। अध्यापक उनके एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सके। इससे भड़के सचिव ने शिक्षकों की जमकर क्लास ली। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी नीरज श्रीवास्तव को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस दौरान विशेष सचिव ने गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। प्रभाकर शुक्ला ने गांव तीन सड़क निर्माण के अलावा एक भी विकास कार्य नहीं कराए जाने की शिकायत की। इसी तरह गांव के देशराज, चंद्र कली, प्रेमा देवी आदि ने कहा कि वे गरीब और पात्र हैं। फिर भी उन्हें लोहिया आवास नहीं दिया गया है। आरोप लगाया कि अपात्रों से सुविधा शुल्क लेकर आवास बांट दिए गए हैं। वहीं विशेष सचिव कृषि ने कड़ा ब्लाक के लोहिया गांव अम्बाई बुजुर्ग का भी निरीक्षण किया। विकास कार्यो की एक-एक करके जांच की। विशेष सचिव की इस गांव में लगी चौपाल में भी ग्रामीणों ने बिजली, पानी, आवास, सड़क, पेंशन आदि समस्याओं को गिनाया। इस मौके पर सीडीओ बीएन मिश्रा, डीडीओ महेन्द्र तिवारी, पीडी आरसी पांडेय, डीपीआरओ आरके भारती, सीवीओ डॉ एसपी पांडेय, डीएसओ अखिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसीपुर गांव के रहने वाले प्रभाकर शुक्ला का कहना है कि प्रमुख सचिव से विकास कार्यो में अफसरों की लापरवाही की शिकायत की गई तो मुख्य विकास अधिकारी भड़क गए। आरोप है कि समस्याओं के समाधान कराने के बजाय सीडीओ ने सचिव के सामने  पंचायत चुनाव के लिए जमीन बनाने की बात कहकर उन्हें फटकार लगा दी। उसने बताया कि सीडीओ सच पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे थे। इससे गामीणों में गुस्सा है।


लोहिया गांवों में कैसा विकास कार्य किया जा रहा है। इसकी बानगी तुलसीपुर गांव में विशेष सचिव कृषि और जिले के अफसरों ने शुक्रवार को खुद देखी। विकास कार्यों की अनदेखी का आलम यह रहा कि जैसे ही अफसरों को पचा चला कि विशेष सचिव तुलसीपुर गांव का मुआयना करेंगे। आनन-फानन में अधूरे काम पूरे कराए जाने लगे। इतना ही नहीं सचिव के गांव पहुंचने तक नाली की सफाई और खुदाई का काम होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed