{"_id":"624de2b96dd70d62bf0d7a19","slug":"lock-hanging-at-muratganj-bus-stop-for-a-fortnight-kaushambi-news-ald330311344","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूरतगंज बस स्टॉप पर पखवाड़े भर से लटक रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूरतगंज बस स्टॉप पर पखवाड़े भर से लटक रहा ताला
विज्ञापन
मंझनपुर। नेशनल हाईवे-2 पर स्थित मूरतगंज कस्बे में परिवहन निगम की बसों के ठहराव के लिए संचालित बस स्टेशन पर पखवाड़े भर से ताला लटक रहा है। ताला बंद होने से वहां पर बस नहीं रुकती हैं और यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने समस्या के निराकरण की मांग विभागीय अधिकारी से की है।
नगर पालिका भरवारी व मूरतगंज से सैकड़ों कारोबारी सामान की खरीदारी के लिए मूरतगंज स्टेेशन से बस पर बैठकर प्रयागराज व कानपुर जाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। पिछले 15 दिनों से कर्मचारी बस स्टॉप भवन को नहीं खोलता है, ताला बंद होने से बसों का ठहराव भी कम हो रहा है। इससे और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारी निरंजन लाल केसरवानी, गप्पू लाला, शशिकांत केसरवानी, लखनलाल केसरवानी, विनोद कुमार मोदनवाल, रामबाबू, आनंद केसरवानी का कहना है कि बस स्टॉप तक बसें नहीं आ रही हैं। चालक बाजार में ही सवारियों को बैठाकर चले जाते हैं। सड़क के किनारे सामान भी उतार दिया जाता है। इससे काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी परिवहन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।