{"_id":"5c50aa4bbdec222c57232eac","slug":"leopard-gave-knock-at-mulayampur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायमपुर गांव में तेंदुए ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायमपुर गांव में तेंदुए ने दी दस्तक
Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाना क्षेत्र के मुलायमपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक किसान को तेंदुआ दिखा। इससे किसान के होश उड़ गए। तमाम ग्रामीणों के आने और शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। इसे लेकर ग्रामीण दहशत है।
मुलायमपुर निवासी किसान गुड्डू मिश्र पुत्र लालजी मिश्र मंगलवार की दोपहर गेहूं के खेत में पानी लगाए हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी नजर खेत के किनारे सरपत में बैठे तेंदुआ पर नजर पड़ी तो होश उड़ गये। उसने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे तमाम किसान व ग्रामीण एकत्रित हो गए। कुछ देर तक तेंदुआ धूप में बैठा रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह भाग निकला। सूचना पर चौकी इंचार्ज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। गांव की सीमा में तेंदुआ दिखने के बाद ग्रामीणों, खेतों में काम करने वाले मजदूरों व किसानों में दहशत है।