फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lathis went on two sides, nine people injured

दो पक्षों में चलीं लाठियां, नौ लोग घायल

Thu, 03 Oct 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lathis went on two sides, nine people injured
दो पक्षों में चलीं लाठियां, नौ लोग घायल
विज्ञापन

घायल जिला अस्पताल में भर्ती, करारी के मोअज्जमपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव में बुधवार सुबह रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे नौ लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बताया जाता है कि मोअज्जमपुर निवासी महावीर की पड़ोसी संजय से रंजिश है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। बुधवार सुबह भी बहस होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे लेक मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में महावीर, उसकी पत्नी मनोरमा, भयाहू रामरती, बेटे शंभू व भतीजे प्रवेश आदि घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से संजय, उसका भाई मंजीत, दोस्त राकेश तथा पिता जगदेव आदि घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने महावीर को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया है। स्थानीय पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed