फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lathis rained down on women and children

Kaushambi News: जमीन विवाद में महिलाओं-बच्चों पर बरसीं लाठियां, खून से लथपथ पीड़ित पहुंचे एएसपी के जनता दरबार में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Lathis rained down on women and children
जमीन पर गिरी किशोरी पर डंडे से हमला करता युवक। स्रोत: वायरल वीडियो
नगर पंचायत चरवा में बृहस्पतिवार को जमीन के बंटवारे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसका एक वीडियो (अमर उजाला वीडियों की पुष्टि नहीं करता) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद खून से लथपथ पीड़ित परिवार अपर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह की जनसुनवाई में पहुंचा, जहां उन्होंने तत्काल जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत चरवा के पूर्व चौक पानी टंकी के पास बृहस्पतिवार दोपहर जमीन के बंटवारे और पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
पीड़िता सविता देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने थाना चरवा में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि करीब 12 बजे दूसरे पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और कहासुनी के बाद लाठी-डंडों, लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपियों का संबंध नगर पंचायत अध्यक्ष के परिवार से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों को लाठी-डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं और बच्चे चीखते-चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग ईंटों से हमला करते भी नजर आ रहे हैं।
मारपीट में सूरजकली, पूजा, सीमा, प्रीति, निक्की, राजेंद्र कुमार, विपिन कुमार, रेखा देवी, राजकुमारी, रामलखन, मिथलेश कुमार और एक आठ वर्षीय बालक घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार कराया गया।

खून से लथपथ पीड़ित पहुंचे एएसपी के दरबार
दोपहर करीब 1:30 बजे खून से लथपथ पीड़ित अपर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह की जनसुनवाई में पहुंचे। एएसपी ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और थाना अध्यक्ष चरवा को मामले की निष्पक्ष जांच कर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

जमीन पर गिरी किशोरी पर डंडे से हमला करता युवक। स्रोत: वायरल वीडियो

जमीन पर गिरी किशोरी पर डंडे से हमला करता युवक। स्रोत: वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed