{"_id":"0013cd3bb568f835d02977aeafb398ec","slug":"landslide-occurred-in-the-area-saturday-evening-event-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी इलाके में शनिवार की शाम हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करारी इलाके में शनिवार की शाम हुई घटना
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 05 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। बीमार भाभी की तीमारदारी के लिए मायके आई विवाहिता के साथ शनिवार की शाम गांव के ही 4 युवकों ने दुराचार की कोशिश की। चीख-पुकार मचाने पर गांववाले दौड़े तो सभी युवक उसे धमकियां देते हुए भाग निकले। आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी करारी कोतवाली पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।
इलाहाबाद में ब्याही गई एक युवती का मायका करारी इलाके के एक गांव में है। उसने बताया कि भाभी की तबीयत कुछ दिनों से खराब है। भाभी की देखरेख के लिए पांच दिन पहले वह मायके आई थी। शनिवार शाम वह खेत की ओर गई थी। आरोप है वहीं गांव के चार युवकों ने उसे धर दबोचा। उसके साथ इन युवकों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। खुद को युवकों के चंगुल से बचाने के लिए वह चीखने लगी।
चीख-पुकार पर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आते देख चारों लोग कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि उसने शाम को ही घटना की नामजद तहरीर करारी पुलिस को दी थी। मगर इलाकाई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी आरके पांडेय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए करारी एसओ को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।