फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ladies celebrated the teez festival

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Sat, 22 Aug 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
ladies celebrated the teez festival
ladies celebrated the teez festival - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में हरितालिका तीज का त्योहार शुक्रवार को पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। सनातनी महिलाओं ने पति की लंबी आयु व परिवार की समृद्घि के लिए निर्जला व्रत रखा। शाम को स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद मिट्टी की मूर्ति बनाकर भोलेनाथ, माता पार्वती, गणेशजी व भगवान कार्तिकेय आराधना की। स्नान के लिए गंगा घाटों पर भी जबर्दस्त भीड़ देखने को मिली। भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया को हरितालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। विद्वानों के अनुसार इसी दिन मां पार्वती ने कड़ी तपस्या के बाद भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त किया था। तभी से सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु व कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को त्योहार पर महिलाओं, कन्याओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखा। इसकी सभी तैयारियां पहले ही कर ली गई थीं। शाम को स्नान के बाद पूरे विधि-विधान के साथ स्त्रियों ने अपने घरों में मां पार्वती, भगवान शंकर, गणेश जी और कार्तिकेय की उपासना की। अधिकतर महिलाओं ने कथा का श्रवण भी किया। निर्जला व्रत का पारण शनिवार को पूजा के बाद किया जाएगा। वहीं, दूूसरी ओर महिलाओं ने कुबरी, संदीपन, पल्हाना, हनुमान आदि घाटों पर बड़ी संख्या में पहुंचकर गंगा स्नान भी किया। घाटों पर बाढ़ को देखते हुए सुरक्षा का प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया था।

ladies celebrated the teez festival

ladies celebrated the teez festival- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed