{"_id":"5c86b446bdec22141d19d7fd","slug":"lacs-of-cash-and-jewelery-stolen-from-11-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 घरों से लाखों की नगदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 घरों से लाखों की नगदी व जेवर चोरी
Tue, 12 Mar 2019 12:55 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू/बारा। सैनी कोतवाली के पास चार घरों का ताला तोड़कर चोर नकदी और गहने लेकर चंपत हो गए। वहीं कौशाम्बी कोतवाली इलाके के सात घरों में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के बाजार निवासी मोहम्मद यासीन रेडीवाटर के मेकेनिक हैं। वह परिवार के साथ सैनी में ही घर बनाकर रहते हैं। तीन दिन पहले वह घर में ताला बंद करके परिवार के साथ वाराणसी गए थे। रविवार रात यासीन के घर का ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख 70 हजार नकद, 73 हजार के सोने का हार और 18 हजार का लाकेट उठा ले गए। 18 हजार कीमत का पायल व मां के भी गहन चोरों ने पार कर दिया।
इसी तरह बगल में रहने वाले यासीन के भाई फिरोज के घर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर यहां से करीब डेढ़ लाख का समान ले गए हैं। इसी के अलावा सैनी के मोहम्मद अच्छन सऊदी में रहते हैं। उनका परिवार रविवार को फतेहपुर में एक शादी में शामिल होने गया था। चोर अच्छन के घर का ताला तोड़कर 50 हजार नकद और दो लाख का जेवर उठा ले गए। इसी मकान में भैंसहा पर गांव का जगतपाल मौर्या किराए पर रहता था। चोर उसके घर का भी ताला तोड़कर पांच हजार नकद उठा ले गए हैं। जगतपाल रविवार को अवकाश होने की वजह से अपने घर चला गया। इसी तरह कौशाम्बी कोतवाली के अर्का मजरा सिंघवल गांव निवासी सुरेश के किराने की दुकान में नकब लगाकर चोर तीन हजार नकद समेत करीब 10 हजार का सामान समेट ले गए। इसी गांव के खूंटी के यहां सेंघ लगाकर बर्तन और कपड़ा चोर ले गए। मुन्नीलाल, गुरु प्रसाद, भोड़े, रमेश, अमरावती पत्नी हरिश्चंद्र के यहां भी चोरों ने नकब लगाकर हजारों की नकदी जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह घटनाओं की जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को खबर दी है।