फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Laborer dies at tubewell under suspicious circumstances.

Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल पर मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies at tubewell under suspicious circumstances.
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा इटैलीपुर गांव में ट्यूबवेल पर मजदूरी करने वाले एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शाखा इटैलीपुर निवासी अमृतलाल (66) पुत्र चौबे गांव के एक ट्यूबवेल की देखरेख के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार दोपहर वह खेत की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि खेत में पानी भरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर पड़े। काफी देर तक वापस न लौटने पर ट्यूबवेल मालिक ने तलाश की तो वह खेत में मृत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर त्रिलोक नाथ पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed