{"_id":"577170bd4f1c1bcb7379bb00","slug":"kotedar-signature","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के हस्ताक्षर के बाद शुरू हुई राशन डिलेवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के हस्ताक्षर के बाद शुरू हुई राशन डिलेवरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम नेवादा में व्याप्त कालाबाजारी पर अफसरों ने अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। एसडीएम की फटकार के बाद एमआई ने सोमवार से सख्ती दिखनी शुरू कर दी। अगर महिला कोटेदार है तो उसे भी हस्ताक्षर बनाने के लिए गोदाम पहुंचना पड़ रहा है। बगैर उसके हस्ताक्षर के खाद्यान्न डिलेवरी एमआई ने रोक दिया है।
बताते चलें कि एफसीआई गोदाम नेवादा पूरी तरह से कालाबाजारियों के मकड़जाल में फंस गया था। इसके चलते कोटेदारों का राशन सीधे डीलरों के गोदाम में पहुंच जाता था। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से कई अंकों में प्रकाशित किया तो तहसील प्रशासन के तेवर बदले। एसडीएम चायल की फटकार के बाद गोदाम में तैनात एमआई सत्य प्रकाश राय सोमवार को संजीदा दिखे। इसके बाद कोटेदारों को उनके हस्ताक्षर के बाद ही खाद्यान्न की डिलेवरी शुरू हो गई।
यदि किसी गांव की कोटेदार महिला है तो उसे भी खाद्यान्न लेने के लिए गोदाम पहुंचना पड़ रहा है। गोदाम न जाने वाली महिला कोटेदारों के राशन उठान पर एमआई ने ब्रेक लगा दिया है। उधर, सख्ती होने से डीलरों ने फिलहाल गोदाम के आसपास फटकना बंद कर दिया है।