{"_id":"32388019790fe23c92515e3f5cab84bf","slug":"knali-outpost-had-the-beating-of-the-young-man-in-charge-expensive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पिटाई करना कनैली चौकी प्रभारी को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पिटाई करना कनैली चौकी प्रभारी को पड़ा महंगा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 30 Aug 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। लकड़ी माफिया के इशारे पर पिऊली असानतपुर गांव के बेकसूर युवक को पीटना चौकी प्रभारी कनैली को महंगा पड़ा। सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद शुक्रवार देर रात पुलिस अधीक्षक ने दरोगा समेत हमराह तीन सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया। चौकी प्रभारी जहां भी तैनात रहे वहां ही वह चर्चाओं में रहे। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हैै।
बता दें कि सरायअकिल थाना क्षेत्र के पिऊली असानतपुर गांव निवासी नवल सिंह पुत्र शिवराज को बृहस्पतिवार रात एक लकड़ी माफिया के इशारे पर चौकी लाने के बाद हमराह सिपाहियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। चौकी प्रभारी की बर्बरता के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंचे भुक्तभोगी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ चायल को जांच का निर्देश दिया। देर रात सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कनैली चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार यादव और हमराह सिपाही जीत नारायण दुबे, मोहन लाल और सूर्यनारायण को लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि उपनिरीक्षक पीके यादव जहां भी तैनात रहे वह हमेशा सुर्खियों में रहे। आरोप है कि अराजकतत्वों से साठगांठ उनकी आदत में शामिल है।