फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kishor kept on screaming, elder brother drowned in Ganga in front of his eyes

Kaushambi News: चीखता रहा किशोर, आंखों के सामने गंगा में समा गया बड़ा भाई

Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
सार

मूरतगंज निवासी कमलेश कुमार मुंबई में रहकर रोजगार करता है। घर में उसकी पत्नी दो बेटे अनूप (15), अंकुश (12) व बेटी के साथ रहती है। मंगलवार सुबह अनूप छोटे भाई अंकुश के साथ गंगा स्नान के लिए पल्हाना स्थित गंगा घाट गया था।

विज्ञापन
Kishor kept on screaming, elder brother drowned in Ganga in front of his eyes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संदीपनघाट कोतवाली के पल्हाना स्थित गंगा घाट में मंगलवार सुबह छोटे भाई के साथ स्नान करने गया किशोर गहरे पानी में समा गया। बड़े भाई को पानी में डूबता देख किशोर ने शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने गोताखोर व स्थानीय मछुआरों की मदद से जाल डलवाकर किशोर की तलाश कराई, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


मूरतगंज निवासी कमलेश कुमार मुंबई में रहकर रोजगार करता है। घर में उसकी पत्नी दो बेटे अनूप (15), अंकुश (12) व बेटी के साथ रहती है। मंगलवार सुबह अनूप छोटे भाई अंकुश के साथ गंगा स्नान के लिए पल्हाना स्थित गंगा घाट गया था। नहाते वक्त अनूप गहरे पानी में चला गया। अनूप को पानी में डूबता देख उसके साथ रहे अंकुश ने शोर मचाया तो घाट में मौजूद गोताखोर व मछुआरे पानी में कूद पड़े।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। शाम तक अनूप का कुछ पता नहीं चल सका था। घटना से पीड़ित परिवार का हाल बेहाल है। परिवार के लोग घाट पर पुलिस की हर गतिविधि पर टकटकी लगाए बैठे हैं। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार का कहना है गोताखोरों से नदी में लापता हुए किशोर की तलाश कराई जा रही है। जाल भी डलवाया गया है। शाम तक सफलता नहीं मिली है। अगर किशोर का अब भी पता नहीं चलता तो जल पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed