फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kiran got 44th place in poetry recital

किरन को काव्य गायन में मिला 44वां स्थान

Sat, 29 Jun 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kiran got 44th place in poetry recital
Kiran got 44th place in poetry recital - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में सिर्फ एक शिक्षिका काव्य गायन की धनी
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अध्यापिका का राज्य स्तर पर हुआ है चयन
बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ बुलाकर जल्द करेगा सम्मान
मंझनपुर। दोआबा के परिषदीय विद्यालयों में यूं तो चार हजार से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन काव्य गायन प्रतिभा की धनी इनमें से सिर्फ एक शिक्षिका है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अध्यापिका का चयन प्रदेश स्तर पर हुआ है। जल्द ही शिक्षिका को विभाग द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने शिक्षकों की प्रतिभा को तराशना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नौ अप्रैल को शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने सभी बीएसए को पत्र भेजा था। इसमें कहा गया था कि कक्षा एक से आठ तक के पाठ्यक्रम में शामिल कविताओं को जो भी शिक्षक चाहें, वह लयबद्ध तरीके से गाकर उसका वीडियो बनाए। वीडियो तीन या इससे कम मिनट का बनाया जाना था। 10 मई तक इसे विभाग की साइट पर अपलोड करना था। प्रतियोगिता में जनपद के 70 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। 20 जून को परिणाम आया तो प्रदेशभर में कुल 55 शिक्षकों ने सफलता हासिल की। इनमें 44वां स्थान कौशाम्बी के दीवर कोतारी प्राइमरी स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापिका किरण सिंह का रहा। नतीजा देखते ही किरण खुशी से गदगद हो गईं। उनका कहना है कि पढ़ाई के साथ अब वह बच्चों को काव्य गायन कला में भी पारंगत करेंगी। विभाग ने अभी सम्मानित किए जाने की तिथि नहीं निर्धारित की है, लेकिन जल्द ही सभी कामयाब शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। मंझनपुर एबीएसए अविनाश सिंह ने बताया कि शिक्षिका की कामयाबी से पूरा विभाग गदगद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed