फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   keshav attack to congress

सीएए-एनआरसी पर दंगा भड़का रही कांग्रेस और सपा-केशव

Fri, 10 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
keshav attack to congress
keshav attack to congress - फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू/कड़ा। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद कांग्रेस और सपा हताश है। अब ये दल सीएए व एनआरसी मुद्दे पर जनता को भड़काकर दंगा करा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को प्रियंका ट्वीटर वाड्रा नाम दिया। डिप्टी सीएम गुरुवार को जिले के दौरे पर थे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सयारा और सिराथू में बन रहे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। सयारा में निर्माण की गति धीमी मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कार्यदाई संस्था को समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिराथू में निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण करते हुए भी निर्माण की गति धीमी होने पर नाराजगी का इजहार किया। शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचकर मां शीतला के दरबार में माथा टेका। सिराथू के एक गेस्ट हाउस में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बैठक की। कहा कि इस कानून को लागू करने के लिए हर प्रदेश बाध्य है। कानून का मकशद नागरिकता देना है। इसमें कहीं भी किसी की नागरिकता छीनने का नियम नहीं है। इस कानून के लागू होने के बाद सिर्फ घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। डिप्टी सीएम ने विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों को देशद्रोही करार दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि दोनों पार्टियां दंगा भड़काने का काम कर रही हैं। प्रियंका गांधी को मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ की चिंता नहीं है। वे उत्तर प्रदेश में ट्वीटर की राजनीति खेल रही हैं। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए धारा 370 हटाने का भी जिक्र किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, चायल विधायक संजय गुप्ता, सदर विधायक लालबहादुर, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जगजीत सिंह पटेल, संजय जायसवाल, आद्या प्रसाद पांडेय, मुन्ना पटेल, अरुण केसरवानी, पिंटू द्विवेदी,विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत कांग्रेसी नेता के घर गए केशव
कड़ा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिवंगत कांग्रेसी नेता और कड़ा ब्लॉक प्रमुख रहे रामप्रसाद त्रिपाठी के दारानगर स्थित आवास पर गए। वहां पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वह दारानगर में ही भाजपा नेता सोमेश्वर तिवारी और देवीगंज बाजार में नीरज साहू के आवास पर भी गए। यहां इन दोनों के साथ अन्य पार्टीजनों से भेंट कर जिले की गतिविधियां जानीं।
पैतृक आवास पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात
सिराथू। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच सिराथू स्थित पैतृक आवास भी गए। वहां मां धनपति देवी, भाई सुखलाल मौर्य, राजेन्द्र मौर्य आदि से मुलाकात की। मां का आर्शीवाद लिया। दिवंगत पिता श्यामलाल मौर्य के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। केशव से मिलने के लिए उनके घर पर रिश्तेदारों की भी भीड़ लगी हुई थी।
पीड़ित परिवार ने रोका डिप्टी सीएम का काफिला
मंझनपुर। हाईवे पर सिकंदरपुर बजहा में सुभाष यादव व उसके परिवार के लोगों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का काफिला रोक लिया। ये लोग बीच सड़क पर लेट गए थे। सुभाष यादव का आरोप है कि एक भाजपा नेत्री उसके मकान पर कब्जा कर रही हैं। केशव ने गाड़ी से उतरकर विवादित मकान का निरीक्षण किया। साथ ही पीड़ित को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी को फोन करके उचित कार्रवाई का निर्देश भी दिया।

सिराथू में फुट ओवर ब्रिज भी बनेगा
सिराथू। डिप्टी सीएम ने सिराथू में बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को फुट ओवर बनवाने का भी निर्देश दिया। कार्यदाई संस्था के लोगों ने बताया कि इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा। केशव से सिराथू के लोगों ने ही फुट ओवर बनवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed