फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi triple murder case: Last rites of deceased Shivsaran took place under the shadow of police

कौशाम्बी तिहरा हत्याकांड : पुलिस के साए में हुए मृतक शिवसरन का अंतिम संस्कार, गांव में मचा रहा कोहराम

Sat, 16 Sep 2023 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

Kaushambi Triple Murder :  शादी के बाद से घर पर ही फोटो कॉपी और फार्म ऑनलाइन की दुकान चलाया था। फिर अपनी सुसराल में 10 बिस्वा जमीन खरीदने के बाद वहीं किराए की दुकान लेकर सहज जन सेवा केंद्र चलाने लगा।

विज्ञापन
Kaushambi triple murder case: Last rites of deceased Shivsaran took place under the shadow of police
रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र के ककराबाद गांव के शिवसरन पुत्र बहादुर की शुक्रवार तड़के मोहिद्दीनपुर गौस गांव के मजरा पंडा चौराहा ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक शिवसरन के शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया तो शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों के रोने बिलखने से सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


मृतक शिवसरन पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़े भाई राजकुमार उसके चार बच्चें हैं और दिल्ली के होटल में काम करता है। दूसरे नंबर के भाई शिव कुमार के तीन बच्चें हैं वो भी दिल्ली में होटल में काम करता है। चौथे नंबर का भाई शिव करन को एक बच्चा है वो भी दिल्ली में पेंट का काम करता है। सबसे छोटा भाई प्रशांत उर्फ अक्षय भी भाइयों के साथ दिल्ली के होटल में काम करता हैl
विज्ञापन


पिता बहादुर घर में रहकर खेती किसानी करते हैं। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि शिवकरन पढ़ने में बहुत ठीक था और मेहनती था। कुछ दिन तक चाकवन चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान भी चलाया है। शादी के बाद से घर पर ही फोटो कॉपी और फार्म ऑनलाइन की दुकान चलाया था। फिर अपनी सुसराल में 10 बिस्वा जमीन खरीदने के बाद वहीं किराए की दुकान लेकर सहज जन सेवा केंद्र चलाने लगा। इसी जमीन के विवाद में उसकी हत्या हुई। पिछले महीने रक्षा बंधन में गांव आया था। बहन कन्या ने राखी भी बांधी थी। पूरा परिवार खुश था, लेकिन परिवार की खुशी को किसी की नजर लग गई और उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi triple murder case: Last rites of deceased Shivsaran took place under the shadow of police
पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

मृतक का गांव पुलिस की छावनी में तब्दील रहा
 

शिवसरन के गांव में रात से पुलिस का पहरा रहा। मृतक का शव पहुंचने से पहले थाना कोखराज, थाना सैनी, थाना पिपरी, थाना कड़ा धाम की पुलिस फोर्स तैनात रही। कई इंस्पेक्टर, दारोगा, सिपाही घर के आसपास पूरे मोहल्ले में तैनात रहे। पुलिस फोर्स की अगुवाई सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा सुबह से कर रहे थे और हर घटना क्रम पर नजर रखे हुए थे। 

सुबह साढ़े नौ बजे एसडीएम सिराथू सौम्य मिश्र भी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों ढाढस बंधाया और हर संभव मदद देने का वादा किया। दोपहर 11 बजे मृतक का शव घर से दाह संस्कार के लिए संदीपन गंगा घाट लेकर परिजन निकले वहा पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे मृतक के शव गढ्ढा करके दफनाया गया, इस दौरान पुरी पुलिस फोर्स मौजुद रहीं, वहीं मृतक के शव का दाह संस्कार होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली l

Kaushambi triple murder case: Last rites of deceased Shivsaran took place under the shadow of police
रोते बिलखते परिजनों को संभालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

साहब बहू का भी शव मंगवा दो बेटे के साथ दाह संस्कार करवा देइ

मृतक की मां लालती देवी अपने बेटे के शव के पास रोते बिलखते हुए ढांढस बधा रहें सीओ सिराथू से कहती हैं कि साहब बेटवा तो चला गवा अब पतोहु का भी शव मगवाय देव ओहूका भी देख लेई, साहब अब मगवाय देव जब तक न मगवाईहव हम अपने बेटवा का न लै जय देव। मृतक की मां लालती देवी की गुहार सुनकर वहा रहे सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा की आंखों में भी आंसू आ गए। उन्होंने समझाया कि बुलवा देंगे धीरज रखिए। पड़ोसियों और रिश्तेदारो ने भी आपस में चर्चा कर रहे थे कि हिंदू धर्म के अनुसार पति-पत्नी के शव को साथ में दफनाया जाए, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था l

Kaushambi triple murder case: Last rites of deceased Shivsaran took place under the shadow of police
विधायक पूजा पाल ने पीड़ित परिजनों के घर पहुंचकर दी सांत्वना। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा एमएलसी पहुंची मृतक के घर, बधाया ढाढस, गांव में नहीं जले चूल्हे

कोखराज थाना क्षेत्र के ककराबाद में मृतज शिव सरन के घर दोपहर 11 बजे शव दाह संस्कार किए जाने के बाद एमएलसी निर्मला पासवान पहुंचीं और मृतक की मां लालती देवी, बहन कन्या व परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि अम्मा आप लोग घबडाइए नहीं मै आपकी बेटी जैसी हुं आपको न्याय मिलेगा। अपराधी बक्से नहीं जाएंगे। आपको सरकार की तरफ़ से मुआवजा राशि मिलेगी। जो भी आपकी मांगे हैं सभी को पूरा किया जाएगा। सभी आरोपियों के घरों में बुलडोजर चलेगा। आप निराश न हों। मैं आपकी बेटी आपकी पूरी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुचाउंगी l

मृतक के पुरे मोहल्ले में एक भी घर में चूल्हा नहीं जला। सभी ने कहा की मृतक उनका बेटा था। हम कैसे अपना चूल्हा जलाएं। मुहल्ले के कई घरों में चूल्हे बुझे थे। ऐसा लग रहा था मानो पूरा मोहल्ला और गांव में गम का माहौल था। वहीं कुछ महिलाओं में दबी जुबान से चर्चा चल रही थी कि सास-बहू की अनबन के चलते मृतक अपनी सुसराल में रहने लगा था। वो अगर वहां न रहने जाता तो ऐसी घटना न घटती।

विधायक पूजा पाल, पूर्व सांसद नागेंद्र ने दी सांत्वना

क्षेत्रीय विधायक पूजा पाल और पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने शुक्रवार की देर शाम ककराबाद पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। नेताओं ने हर संभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिजनों की मांग पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed