फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: The pregnant wife was hit on the stomach with a Stone died during treatment, husband also died after beating

कौशाम्बी : प्रसव पीड़िता की मौत के बाद भाग रहे पति की संदिग्ध दशा में मौत

Sun, 03 Apr 2022 11:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 11:23 PM IST
सार

एक साल पहले हुई थी अखिलेश की शादी। उसे शक था कि पत्नी के पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। इसको लेकर दंपती में आए दिन कहासुनी होती थी। रविवार को विवाद के दौरान पति ने पत्नी के पेट में लोढ़े से प्रहार कर दिया। इससे रक्तस्राव शुरू हो गया। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हास्पिटल में ही सास और साली ने अखिलेश की पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह बाइक से भागा। कुछ देर बाद उसका भी शव सड़क के किनारे मिला। 

विज्ञापन
Kaushambi: The pregnant wife was hit on the stomach with a Stone died during treatment, husband also died after beating
डेमो

विस्तार

पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग इलाज के लिए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विवाहिता के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई कर दी। घटना से परेशान पति बाइक लेकर भागा लेकिन उसका शव ओसा के समीप पड़ा मिला।

विज्ञापन



मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। युवक के घरवालों ने जहां मायके पक्ष के लोगों पर उसे पीटकर मार डालने का आरोप लगाया वहीं विवाहिता के घरवालों ने भी बेटी की हत्या का आरोप मढ़ा। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों शवों को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पश्चिमशरीरा कोतवाली के गोराजू गांव निवासी अखिलेश उर्फ राजू की शादी साल भर पहले करारी कोतवाली के सल्लहा गांव की सुषमा के साथ हुई थी।

विज्ञापन

अखिलेश को शक था कि पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं
इन दिनों सुषमा गर्भवती थी। अखिलेश को शक था कि सुषमा के पेट में पल रहा गर्भ उसका नहीं है। इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। रविवार को भी दंपती के बीच विवाद हुआ। आरोप था कि अखिलेश ने सुषमा के पेट में लोढ़ा मार दिया। इससे उसकी ब्लीडिंग होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने सुषमा को मृत घोषित कर दिया।


इस दौरान अस्पताल पहुंची अखिलेश की सास बेलपतिया व साली ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसे लेकर अस्पताल में हंगामा हो गया। किसी तरह बच-बचाकर अखिलेश बाइक लेकर ओसा की तरफ भागा। शाम को उसका शव गौरा (ओसा) के समीप पड़ा मिला। इसे लेकर ससुराल व मायके पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

एक दूसरे पर हत्या के लगते रहे आरोप

मायके पक्ष के लोगों का कहना था कि अखिलेश की पिटाई से सुषमा की मौत हुई है वहीं अखिलेश के घरवालों का कहना था कि उसके ससुराल वालों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। हंगामे की जानकारी पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
दोनों घटना एक हादसा है। महिला की मौत के बाद उसके परिवार के लोग उसके पति के खिलाफ उग्र हुए। पता चला उसका गौरा के पास एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई। फिलहाल दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी सत्यता होगी, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। - हेमराज मीणा, एसपी,  कौशांबी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed