फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: The miscreant escaped from police custody by opening the lockup door

कौशाम्बी : लॉकप की कुंडी खोलकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ बदमाश

Sun, 17 Jul 2022 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 12:24 AM IST
सार

महेवाघाट कोतवाली के घोघ पुरवा गांव के एक घर से हफ्ते भर पहले लाखों की गृहस्थी चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संदेह के दायरे में आए तमाम युवकों से पूछताछ की। इसी क्रम में दो दिन पहले महेवाघाट गांव के ही सत्यम गर्ग को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Kaushambi: The miscreant escaped from police custody by opening the lockup door
थाने से कैदी फरार। - फोटो : social media

विस्तार

चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए दो दिन पहले महेवाघाट कोतवाली लाया गया बदमाश शुक्रवार की रात लॉकप की कुंडी खोलकर फरार हो गया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। तमाम कवायद के बावजूद शनिवार की शाम तक पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश का कोई सुराग नहीं लग सका था। इसे लेकर महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, पुलिस अफसर किसी बदमाश के फरार होने की बात से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन



महेवाघाट कोतवाली के घोघ पुरवा गांव के एक घर से हफ्ते भर पहले लाखों की गृहस्थी चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संदेह के दायरे में आए तमाम युवकों से पूछताछ की। इसी क्रम में दो दिन पहले महेवाघाट गांव के ही सत्यम गर्ग को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की रात पुलिसकर्मी सो रहे थे। इसी बीच लॉकप की कुंडी खोलकर सत्यम गर्ग बाहर निकला और छत के ऊपर चढ़कर पाइप के सहारे नीचे उतरकर भाग निकला।

विज्ञापन

सुबह जब लॉकप से पुलिस कर्मियों ने सत्यम को लॉकप से गायब देखा तो होश उड़ गए। मामला सुर्खियों में आने पर एसपी हेमराज मीणा ने सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण को जांच सौंपी। इस बाबत सीओ का कहना है कि मामले की जांच की गई है। थाने से कोई बदमाश नहीं भागा है। हालांकि, सत्यम गर्ग आपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ पहले से ही महेवाघाट कोतवाली के अलावा चित्रकूट जनपद में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश काफी दिनों से की जा रही है।

स्टॉफ नर्स की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप
स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 9 शिवाला पर मोहल्ला निवासी अखिलेश पांडेय ने बताया कि उसकी पत्नी मधु को शुक्रवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन उसे सीएचसी सिराथू ले गए। भोर करीब पांच बजे मधु ने शिशु को जन्म दिया। नवजात की हालत बिगड़ती देख उन्होंने अस्पताल में रहे कर्मचारियों को जानकारी दी। अखिलेश का आरोप है कि अस्पताल में कोई महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी। स्टाफ नर्स की लापरवाही से एक घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। शनिवार को अखिलेश पांडेय ने मामले की शिकायत सैनी पुलिस से की।  इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमंत विशेन का कहना है कि नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया था। नवजात की मौत रास्ते में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed