{"_id":"5a0755fa4f1c1b8d698bad55","slug":"kaushambi-stadium-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन बनी कौशांबी स्टेडियम ब्वायज टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन बनी कौशांबी स्टेडियम ब्वायज टीम
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी स्टेडियम में शनिवार को चैम्पियंस ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबला कौशांबी स्टेडियम ब्वायज व ग्यान हंस स्पोर्टिंग क्लब वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें कौशांबी की टीम ने वाराणसी को दो विकेट से हराकर चैंपियंस ट्राफी अपने नाम कर ली।
दोनो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले टॉस हुआ। इसमें वाराणसी की ग्यान हंस स्पोर्टिंग टीम टॉस हारते हुए पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने चार विकेट खोकर 137 रनो का स्कोर खड़ा किया। इसमें गौरव सिंह ने 49, शादाब ने 18, सचिन ने 21 व सुशील ने दस रन बनाए। कौशांबी स्टेडियम ब्वायज के संजय राजपूत ने दो विकेट व सुभाष सरोज ने एक विकेट लिए। बैटिंग के लिए उतरी कौशांबी स्टेडियम ब्वायज टीम 141 रन बनाकर फाइनल मुकाबला दो रनों से जीत लिया।
इसमें टीम के सोनू अग्रहरि ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद पर 58 रन बनाकर टीम के जीत का रास्ता साफ कर दिया। टीम के राहुल राय ने 20 व आयुष्मान चौधरी ने तीन रन नाबाद बनाए। इस दौरान वाराणसी के सुशील ने दो, शादाब, वैभव, गौरव व संचित ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच के बाद मुख्य अतिथि डॉ. अरुण केसरवानी ने विजेता, उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार वितरित किया। इस मौके सत्येंद्र सिंह, परवेज आलम, दीप सिंह, रिंकू पाल, राज बहादुर मिश्र, दिनेश कुमार, क्रीड़ाधिकारी सुधीर श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।