फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Shailendra accused of capturing 76 booths

कौशाम्बीः शैलेंद्र ने लगाया 76 बूथों को कैप्चर करने का आरोप

Tue, 07 May 2019 01:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Shailendra accused of capturing 76 booths
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार ने जिले के 76 बूथों को कैप्चर करने का आरोप लगाया है। भाजपा व गठबंधन प्रत्याशियों पर कैप्चरिंग का इल्जाम लगाते हुए उन्होंने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की है। 
विज्ञापन


शैलेंद्र कुमार ने गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज व उनके समर्थकों पर मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के 23, सिराथू के 18 व चायल के चार बूथों को कैप्चर करने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर के साथ उनके करीबियों पर मंझनपुर के 24 तथा सिराथू के सात बूथों को कैप्चर करने का इल्जाम जड़ा है।
विज्ञापन


शैलेंद्र ने मतदान प्रक्रिया खत्म होने से पहले ही पत्र भेजकर इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, जिला निर्वाचन अधिकारी कौशाम्बी व प्रेक्षक से की। उनका कहना है कि भाजपा तथा गठबंधन के लोगों ने कैप्चरिंग का विरोध करने पर उनके कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए भगा दिया। इसकी वजह से मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से नहीं संपन्न हो पाई है। उन्होंने सभी विवादित बूथों पर मतदान फिर से कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed