फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान दिलाना मकसद

Tue, 23 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
इलाहाबाद-कौशाम्बी क्षेत्र के लिए सपा के एमएलसी प्रत्याशी
विज्ञापन
बासुदेव यादव ने सोमवार को कौशाम्बी के मनौरी और मूरतगंज कस्बे में जनसभा की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान और उनकी समस्या के समाधान को मकसद बताया। प्रधान, बीडीसी सदस्यों से समर्थन की मांग की।

समाजवादी पार्टी की ओर से विधान परिषद की इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट से प्रत्याशी बासुदेव यादव ने सोमवार को कौशाम्बी में जनसभा की। जनसभा में तमाम प्रधान और पूर्व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने कहाकि ग्रामीण क्षेत्र के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम है, लेकिन गांवों का सही मायने में तभी विकास संभव हो पाएगा, जब पंचायत प्रतिनिधि यानी प्रधान और बीडीसी सदस्यों की समस्या का समाधान होगा। उन्हें प्रत्येक मंच पर सम्मान मिलेगा। कहाकि नौकरी के दौरान उन्होंने इन सब बातों को देखा और महसूस किया है।

अब पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान, उन्हें हर मंच पर सम्मान दिलाने का मकसद है।  कहाकि उनकी जीत इलाहाबाद-कौशाम्बी के एक-एक पंचायत प्रतिनिधियों की विजय होगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, मौला बख्श, गुलाम हुसैन, कैलाशचंद्र केसरवानी, शशिभूषण, महबूब आलम, जफर इकबाल, मोहम्मद सऊद, भूपेंद्र सिंह, फूलचंद्र पाल, रामनरेश, इसरार, भुस्सन, भारतलाल, राकेश यादव, जयकरन, प्रेमलाल, रामचंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed