{"_id":"04a65dae43fc4a750f77b54b1fab3ee8","slug":"kaushambi-news-hindi-news-630","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए अबुल कलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए अबुल कलाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षाविद् मौलाना
विज्ञापन
अबुल कलाम आजाद की 58 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेसियों ने उन्हें
श्रद्धांजलि दी। मंझनपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके बताए रास्ते
पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के आह्वान पर
सोमवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में मौलाना अबुल कलाम आजाद की 58
वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मौलाना आजाद के
कृतित्व, व्यक्तित्व पर चर्चा हुई। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के
जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद सिद्दीकी ने उन्हें देश की आजादी का महानायक बताया।
इस मौके पर मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, मोहम्मद फरमान, राम नरेश पासी, आतिफ
जमीर, जुबैर अली, युगुल किशोर त्रिपाठी, तनवीर अहमद, नौशाद अहमद, जाहिद,
मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।