फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

यमुना तराई में प्राथमिक शिक्षा बदहाल

Sat, 20 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news

विज्ञापन
अफसरों की हिदायत और कार्रवाई के बाद भी प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की मनमानी खत्म नहीं हो रही है। इसकी बानगी शनिवार को जिले के यमुना तराई क्षेत्र में देखने को मिली। जहां सुबह 10 बजे तक कई स्कूलों में प्रधानाध्यापक, शिक्षकों का पता नहीं था। बच्चे स्कूल परिसर में हुड़दंग मचाते खेल रहे थे।


छह से 14 साल तक के सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। इसके लिए गांव-गांव प्राथमिक स्कूल खोले गए हैं। कौशाम्बी ब्लॉक में लगभग 480 प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें ज्यादातर विद्यालय यमुना तराई इलाके में हैं। ऐसे में इन प्राइमरी स्कूलों में तैनात अध्यापक-अध्यापिकाएं ड्यूटी के प्रति पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हैं। अफसरों की हिदायत और कार्रवाई के बाद भी यमुना इलाके के गांवों में बने प्राथमिक स्कूलों के खुलने-बंद होने तक का कोई समय नहीं है। मास्टरों की यही मनमानी शनिवार की सुबह देखने को मिली। शासनादेश है कि प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे खोले जाएं। पर, शनिवार को कौशाम्बी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल बड़ा गढ़वा में सुबह 9.30 बजे तक ताला लटका था। वहीं सुबह 9.45 बजे पूर्व माध्यमिक स्कूल रसूलपुर बड़गांव में भी ताला बंद था।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक प्राथमिक स्कूल में बैठे थे। एक लड़का विद्यालय का ताला खोलने जा रहा था। बातचीत के दौरान गांववालों ने बताया कि प्रधानाध्यापक तो कभी-कभी स्कूल आते हैं। इसी तरह से प्राथमिक स्कूल बैंगवा फतेहपुर में एक सहायक अध्यापक स्कूल आ गए थे, लेकिन पढ़ाई नहीं शुरू हुई थी। सभी बच्चे स्कूल परिसर के बाहर खेलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चूल्हे में बनता है मध्याह्न भोजन
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी के कई प्राथमिक स्कूलों में मध्याहन भोजन चूल्हे पर बनाया जाता है। कारण स्कूलों में चोरी के दौरान रसोई गैस सिलेंडर गायब हो चुका है। तहरीर देने के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दुबारा स्कूलों में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। प्राथमिक स्कूल मढ़ी में दो साल से मध्याह्न भोजन चूल्हे पर बनाया जा रहा है।  प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लगभग दो साल पहले सिलेंडर चोरी चला गया था। जिसकी तहरीर कौशाम्बी थाने में दी गई थी। विभागीय अफसरों को भी चोरी की घटना से अवगत कराया गया था। फिर भी रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed