{"_id":"cf89f3f68d976e6d2ff45f78387d34db","slug":"kaushambi-news-hindi-news-623","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली रह गई पंचायत सदस्यों और दो बीडीसी सदस्य पद के लिए उपचुनाव रविवार को है। इसके लिए शनिवार को जनपद के सभी 8 ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेटों का दावा है कि सभी मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी सकुशल पहुंच गए।
बीडीसी की दो और पंचायत सदस्य पद की 927 सीटें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली रह गई थी। इन खाली सीटों पर 21 फरवरी को उपचुनाव कराया जाना है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 200 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। सीडीओ ओपी आर्या ने बताया कि पंचायत उप चुनाव के लिए 200 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। शनिवार को मंझनपुर, सिराथू, कड़ा, मूरतगंज, चायल, नेवादा, कौशाम्बी और सरसवां ब्लॉक से पंचायत उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई।
उप चुनाव के लिए बनाए गए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पोलिंग पार्टियों की सकुशल रवानगी पर नजर रखे थे। अफसरों का दावा है कि रविवार को होने वाले उप चुनाव के लिए सभी मतदेयस्थलों पर पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी पहुंच गए हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू करा दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार की शाम बैठक लेकर निष्पक्ष और सकुशल चुनाव कराने की हिदायत दी।