{"_id":"97c568a2bdc1fb343cc7e174ad324f28","slug":"kaushambi-news-hindi-news-621","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनेभर से गुल है करनपुर बाजार की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनेभर से गुल है करनपुर बाजार की बत्ती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूटे खंभे नहीं बदले जाने से सिराथू ब्लाक के करनपुर चौराहा बाजार की महीनेभर से बत्ती गुल है। बासिंदे और दुकानदार रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर हैं। गुस्सा है कि कई बार एसडीओ और अवर अभियंता से शिकायत की गई। फिर भी टूटे खंभों को बदला नहीं जा रहा है।
मंझनपुर-सिराथू मुख्यमार्ग पर जनपद मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर करनपुर बाजार स्थित है। इस बाजार में महीनेभर से बिजली सप्लाई ठप है। लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। प्रधानपति मोहम्मद शहजादे, रामकृपाल, पप्पू केसरवानी, विश्राम रैदास, राना सिंह, अबरार अहमद, राकेश कुमार केसरवानी, विनोद कुमार जायसवाल, सुकरूलाल, बद्री विशाल आदि ने बताया कि करीब महीनेभर से बाजार के दो जर्जर तार टूटकर गिरे हैं।
खंभे टूटकर गिरने के कारण ट्रांसफार्मर भी फुंक गया है। तभी से पूरे बाजार की बत्ती गुल है। बिजली नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देकर छात्र-छात्राओं को हो रही है। वहीं कारोबारियों का धंधा भी चौपट होने लगा है। व्यापारी बताते हैं कि बिजली नहीं होने के कारण शाम होते ही पूरी बाजार अंधेरे में डूब जाती है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। इलेक्ट्रानिक्स और मोबाइल के दुकानदार तो महीनेभर से एक-एक पैसे की बिक्री के लिए तरस रहे हैं। प्रधानपति ने बताया कि कई बार एसडीओ और अवर अभियंता से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी टूटे हुए खंभे को बदला नहीं जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों की इस मनमानी से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।