फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

श्रमिकों ने वीडीओ, पंचायत मित्र के खिलाफ मोर्चा खोला

Wed, 03 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Wed, 03 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
करारी के तियरा जमालपुर गांव के मनरेगा मजदूरों ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और पंचायत मित्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिहाड़ी मांगने पर दुर्व्यवहार और मारने के लिए दौड़ा लेने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रभारी डीएम और एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपों की जांच और एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के तियरा जमालपुर गांव निवासी राम दुलार, हरिलाल, मौला, रामचंद्र, देवकली देवी, महिपाल, सूबेदार, विमला देवी, शांति देवी, प्रेमचंद्र, माया देवी, कुलवती देवी, दुजई देवी, बालक प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद. चंदा देवी, बदली देवी आदि ने बताया कि उन्होंने मनरेगा के तहत तालाब खुदाई का काम किया था। महीनों बीतने के बाद भी उन्हें अब तक दिहाड़ी नहीं दी गई है। मजदूरी मांगने पर ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत मित्र पहले बहानेबाजी करते रहे। अब दिहाड़ी मांगने पर धमकियां दी जाती हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने पंचायतमित्र से दिहाड़ी की मांग की, तो वह गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार पर उतारू हो गया। उल्टी-सीधी बातें करते हुए मजदूरों को मारने के लिए दौड़ा लिया। जान से मारने की धमकी दी गई।मजदूरों का आरोप है कि पंचायतमित्र ने दुर्व्यवहार और मारपीट की कोशिश ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से की है। गुस्साए गांववालों ने कलेक्ट्रेट में डीएम, एसपी को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed