फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

अतिक्रमण मुक्त बाजार से कारोबार बढ़ेगा

Tue, 02 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Tue, 02 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
कस्बाें को अतिक्रमण मुक्त करने की प्रशासनिक कवायद को व्यापार मंडल ने हरी झंडी दे दी है। मंगलवार को मंझनपुर में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के साथ अतिक्रमण अभियान का भी मुद्दा छाया रहा। संगठन के प्रांतीय महामंत्री ने दुकानदारों से नगर पंचायत की जमीन और सड़क पर किए गए कब्जे को खुद ही हटा लेने का आह्वान किया। वहीं व्यापारियों के किसी भी तरह के उत्पीड़न पर आरपार की लड़ाई लड़े जाने का भी ऐलान किया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मंगलवार को मंझनपुर में बैठक हुई। इसमें जनपद के लगभग सभी प्रमुख बाजार और कस्बे के व्यापारी नेता मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के साथ ही प्रशासन द्वारा कस्बों में शुरू किए जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुद्दा छाया रहा। प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि ने जांच के नाम पर श्रम और खाद्य विभाग के अफसरों की मनमानी पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


उन्होंने उच्चाधिकारियों से जनपद के सभी बाजारों में खाद्य और श्रम विभाग की ओर से कैंप लगाकर व्यापारियों के लाइसेंस निर्गत कराने की मांग की। उन्होंने कस्बों के विकास, सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान का स्वागत किया। उन्होंने सभी दुकानदारों से अभियान में सहयोग का आह्वान किया। कहाकि अतिक्रमण मुक्त बाजार से कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों से सड़क और नगर पंचायत की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को खुद हटा लेने की अपील की। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवेश केशरवानी, रामसजीवन मधुकर, वीरेन्द्र केशरी, अंशुल केशरवानी, पीयूष रस्तोगी, प्रेमचंद्र मोदनवाल, सत्य प्रकाश केशरवानी, राजू वर्मा, नेमचंद्र अग्रहरि, नरोत्तम केशरवानी, अशोक कुमार मोदनवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed