{"_id":"bda1eccf349b4c646e04c6508f2b6a42","slug":"kaushambi-news-hindi-news-557","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए महेवा-मूरतगंज मुख्यमार्ग जाम कर दिया। छात्रों ने वर्कशाप अनुदेशक और प्रिंसिपल पर मारपीट, प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने आरोपाें की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
मंझनपुर के टेंवा बाजार में स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। कर्मशाला अनुदेशक, प्रिंसिपल पर वर्कशाप के नाम पर मजदूरी कराने, इंकार करने पर मारपीट, दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने मूरतगंज-महेवाघाट मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जांच कराकर कार्रवाई की मांग करते हुए छात्र-छात्राओं ने करीब दो घंटे तक सड़क पर बैठकर हुंकार भरी।
पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन और चक्काजाम की खबर लगते ही मौके पर पुलिस के साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं से बातचीत की। इन्हें ज्ञापन देकर छात्र-छात्राओं ने उत्पीड़न की जानकारी दी। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने आरोपों की जिलास्तरीय अफसरों की टीम से जांच कराने और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन खत्म हुआ।