फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

खाकी की निगहबानी में होगी टीईटी की परीक्षा

Mon, 01 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Mon, 01 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news

विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा मंगलवार को कौशाम्बी में खाकी की निगहबानी में कराई जाएगी। इसकी तैयारी में दिनभर अफसर जुटे रहे। प्रभारी डीएम, एसपी ने खुद परीक्षा केंद्र बनाए गए करारी के रिजवी कालेज पहुंचकर अपनी मौजूदगी में चप्पे-चप्पे की जांच कराई। स्कूल प्रशासन के साथ बैठकर सकुशल परीक्षा का खाका खींचा। एसपी ने वीके मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, टेंपो और बस अड्डों पर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। पुलिस अफसर मोबाइल रहेंगे।


शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी का परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में होनी है। कौशाम्बी में 5982 अभ्यर्थियों के लिए करारी स्थित रिजवी कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकलविहीन और बगैर किसी उपद्रव के परीक्षा कराने के लिए प्रशासन और पुलिस महकमा जुटा है। प्रभारी डीएम सीडीओ ओपी आर्य और पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा का दावा है कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


 सोमवार को परीक्षा तैयारी के मद्देनजर प्रभारी डीएम और एसपी करारी कालेज गए। डाग स्कवॉयड और भारी फोर्स के साथ कालेज पहुंचे अफसरों ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कालेज की बारीकी से छानबीन कराई। कालेज प्रशासन के साथ बैठक करके परीक्षा को सकुशल निपटाने का खाका तैयार किया। एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ सिटी रमाकांत यादव को दी गई है। परीक्षा केन्द्र पर सीओ, एसओ करारी के साथ एक अन्य उपनिरीक्षक और 11 सिपाही तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर भी रहेगी चौकसी
मंझनपुर(ब्यूरो)। टीईटी परीक्षा के दौरान कहीं किसी भी तरह का उपद्रव न हो, इसकी तैयारी में पुलिस अफसर जुटे हैं। एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अलावा आसपास की बाजारों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, टेंपो स्टैंड पर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि 6 नवंबर 2015 को लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान कौशाम्बी में परीक्षार्थियों ने जमकर उपद्रव किया था। अटसराय और सुजातपुर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को रोककर हंगामा काटने वाले अभ्यर्थियों ने मूरी एक्सप्रेस में लूटपाट भी की थी। मूरतगंज स्थित परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ के अलावा हाइवे पर चक्काजाम किया था। मंझनपुर के भी एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा काटा था। लेखपाल परीक्षा के दौरान हुए उपद्रव से सीख लेते हुए अफसरों ने टीईटी परीक्षा के लिए सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। अफसर संजीदा हैं कि इस बार जनपद में परीक्षा के दौरान किसी भी तरह का कोई उपद्रव न हो।












विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed