{"_id":"58514442041a43a0f6ec97f4ac6c27be","slug":"kaushambi-news-hindi-news-551","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजुहा में पकड़ी गई 15 क्विंटल पॉलीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजुहा में पकड़ी गई 15 क्विंटल पॉलीथिन
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पॉलीथिन की धरपकड़ के लिए प्रशासनिक अभियान कौशाम्बी में शुरू हो गया है। शनिवार को तहसीलदार सिराथू ने फोर्स के साथ अजुहा बाजार में छापेमारी की। इस दौरान दो दुकानों से 28 बोरी यानि करीब 15 क्विंटल पॉलीथिन बरामद हुई। तहसीलदार ने बरामद पॉलीथिन जब्त कर ली है। दुकानदारों को उन्होंने चेतावनी देकर छोड़ा। वहीं छापेमारी से दिनभर कौशाम्बी की अन्य बाजारों में भी हड़कंप मचा रहा।
पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रही पॉलीथिन की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग चुका है। पर, अब भी कौशाम्बी की ज्यादातर बाजारों में इसकी बिक्री और प्रयोग जारी है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने पॉलीथिन पर लगी रोक को अमल में ले आने की कवायद शुरू कर दी है। बाजारों में पुलिस के साथ अफसर छापेमारी करने लगे हैं। इसीक्रम में शनिवार को तहसीलदार तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार श्याम कुमार और अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता ने अजुहा बाजार में छापा मारा।
टीम ने नगर के किराना गली पहुंचकर जांच शुरू की, तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने रामबाबू की दुकान में दबिश देकर छिपाकर रखी गई 25 बोरी पॉलिथिन बरामद किया। वहीं जीटी रोड स्थित महेश कुमार की दुकान से टीम तीन बोरी पॉलिथिन बरामद की। तहसीलदार ने बताया कि करीब 15 क्विंटल पॉलीथिन अजुहा बाजार की दो दुकानों से मिली है। बरामद पालीथिन को जब्त कर दिया गया है। सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दे दी गई है कि किसी भी दुकान में पॉलीथिन मिली, तो अब उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।