फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

गरीब दरकिनार, अपात्रों को लोहिया आवास

Thu, 28 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 28 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news

विज्ञापन
लोहिया आवास आवंटन में मनमानी के खिलाफ बृहस्पतिवार को लोटिया, जवई पडरी और उदाथू गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। डीएम को शिकायतीपत्र देकर जांच कराकर गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को सत्यापन का निर्देश दिया है।


कड़ा ब्लाक के लोटिया गांव की निराला देवी, गुड़िया देवी, राजपति देवी, सियामति, रूपरानी, गीता देवी, सावित्री देवी, सुदामा देवी आदि ने बताया कि वे गरीब परिवार की है। भूमिहीन होने के कारण दूसरे के यहां मजदूरी करती हैं। झोपड़े में रहने को मजबूर हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने लोहिया आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन आवंटन में मनमानी की गई है। गरीबों को दरकिनार करके उन्हें आवास दे दिया गया है, जो साधन संपन्न हैं। इस मनमानी के खिलाफ बृहस्पतिवार को महिलाओं ने कलेक्ट्रेट आकर हुंकार भरी।
विज्ञापन



 ऐसा ही आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सिराथू तहसील के जवई पडरी गांव के मोहम्मद इस्माइल, शिवकुमार, पल्टूराम, लवलेश कुमार, मुन्नालाल, जमाल अहमद, राजकुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार, श्रीराम, राज बहादुर, इम्तियाज अहमद, राजेंद्र कुमार आदि ने भी डीएम से शिकायत की। मूरतगंज ब्लाक के उदाथू गांव के जीतेंद्र कुमार, राधा देवी, सुरेश कुमार, गुलाब, चटकुलिया, सुगनी देवी, कमला देवी, सोमवती, सुखरानी आदि ने भी अपात्रों को लोहिया आवास आवंटन की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed