{"_id":"3394f727f5780d38cc1694faee2c8481","slug":"kaushambi-news-hindi-news-543","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आश्वासन पर मानी रसोइयां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आश्वासन पर मानी रसोइयां
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांगों को लेकर दो दिनों से हड़ताल पर बैठी प्राइमरी स्कूल की रसोइयों ने डीएम के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। मानदेय बढ़ोत्तरी और सालाना नवीनीकरण की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने की मांग को लेकर बुधवार से रसोइयां मंझनपुर के डायट मैदान में हुंकार भर रही थीं। डीएम ने उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाकर इसे पूरा कराने की कोशिश करने का आश्वासन दिया है।
प्राथमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए संविदा पर तैनात रसोइयां मानदेय बढ़ोत्तरी, प्रतिवर्ष नवीनीकरण और नियुक्ति वाले विद्यालय में पाल्य होने की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने की मांग कर रही हैं। अपनी इन मांगों को लेकर रसोइयों ने बुधवार से खाना बनाना बंद करके डायट मैदान मंझनपुर में आकर हड़ताल शुरू कर दिया था। रसोइयां कल्याणकारी समिति के जिलाध्यक्ष उमाशंकर का एलान था कि मांगें पूरी होने तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
24 घंटे से हड़ताल पर बैठी रसोइयों से बृहस्पतिवार को आकर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मुलाकात की। उनकी मांगों को सुना। मांगपत्र लेकर डीएम ने रसोइयों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों का यह ज्ञापन शासन को भेजकर इसे पूरा कराने की पैरवी करेंगे। जिलाधिकारी के आश्वासन पर रसोइयों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। इस मौके पर अर्चना देवी, नत्थूलाल, जगदेई, गायत्री देवी, उमा देवी, सरिता देवी, जगरानी, पतिया देवी, उर्मिला देवी, मुन्नी देवी आदि रसोईयां मौजूद रहीं।