फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

आवास की दूसरी किश्त को भटक रही महिला

Thu, 28 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 28 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
लोहिया आवास निर्माण की दूसरी किश्त पाने के लिए तरमौरा बड़हरी गांव की महिला दर-दर भटक रही है। उसने प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर जान बूझकर आवास निर्माण की दूसरी किश्त का भुगतान नहीं कराने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को उसने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की।
विज्ञापन



सरसवां ब्लाक के तरमौरा बड़हरी गांव की रहने वाली सुमन देवी पत्नी कृष्णाकांत तिवारी ने बताया कि उसे लोहिया आवास मिला है। पहली किश्त मिलने पर उसने मकान निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। इल्जाम है कि पहली किश्त मिलने पर ही प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने जल्दी दूसरी किश्त दिलाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये ले लिया था। पर, अब तक उसे दूसरी किश्त नहीं मिल सकी है। इसके कारण उसका आवास अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


आरोप है कि किश्त नहीं मिलने की शिकायत उसने कई बार खंड विकास अधिकारी से की। इसके बाद भी आवास निर्माण की दूसरी किश्त उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को पीडिता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने एसडीएम सदर को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed